Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पश्चिमी सिंहभूम झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

चाईबासा : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से रविवार को चाईबासा में शिक्षक सम्मान सम्मेलन समारोह 2025 का आयोजन किया गया।

समारोह का उद्घाटन झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे जिले के करीब 150 सेवानिवृत्ति शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मंत्री ने सांकेतिक रूप से तीन शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरूवा ने शिक्षकों के कार्य और समाज को शिक्षित बनाने में उनके महत्व पर चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं का हर संभव समाधान कराने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *