Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चांडिल के रामगढ़ में मनायी गई मरांग गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की 120वीं जयंती, मंत्री व विधायक हुए शामिल

सरायकेला के चांडिल प्रखंड के रामगढ़ में बैसाख पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पंडित रघुनाथ मुर्मू के 120वीं जयंती पर टीसीएस ऑल इतुन आतड़ा रामगढ़ और सत्यनारायण सोशियो इकोनॉमी रिसर्च सेंटर (एसएसईआरसी) के संयुक्त तत्वाधान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामगढ़ के मैदान में ऑल चिकी लिपि के आविष्कारक मरांग गोमके पण्डित रघुनाथ मुर्मू के 120वीं जयंती बड़ी धूम-धाम से मनाया गया।

इस दौरान आदिवासी समुदाय ने पण्डित रघुनाथ मुर्मू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं आदिवासी परम्परा के तहत पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना भी किया गया। झारखण्ड राज्य के मानव संसाधन विकास (शिक्षा) मंत्री रामदास सोरेन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सबिता महतो शामिल हुई।

जहां आयोजक समिति के सदस्यों द्वारा मंत्री श्री सोरेन और विधायक सबिता महतो का पारम्परिक रीति रिवाज के साथ पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री रामदास सोरेन ने एसएसईआरसी के बैनर तले ऑल चिकी लिपि के माध्यम से लिया गया परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को लैपटॉप, साइकिल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *