Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गलत ढंग से जमीन का लगान रशीद काटने के सम्बन्ध में चांडिल सीओ को सौंपा ज्ञापन, की उचित कार्रवाई की मांग

चांडिल : बिरसानगर के रहने वाले मंगल लोहार ने मंगलवार को चांडिल अंचल अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने अपने रैयती जमीन के लगान रसीद काटने में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

मंगल लोहार का आरोप है कि चांडिल अंचल के आसनबनी पंचायत अंतर्गत शहरबेड़ा ग्राम मौजा में उनके रैयती जमीन खाता संख्या 99, प्लॉट संख्या 231, 232, 299 कुल रकवा 80 डिसमील में कृष्ट महतो के द्वारा गलत म्यूटेशन जो ललीता बाला दासी के नाम से है उसे दिखाकर अंचल कार्यालय में लगान रशीद कटवाया जा रहा है।

वहीं मंगल लोहार के मुताबिक उनके परिवार ने कभी कोई जमीन बेची ही नहीं है और कृष्ट महतो बुधु कुमार सन् 1977-1978 का नामांतरण पेपर दिखा रहे हैं। जबकि मंगल लोहार ने बताया कि उनके भाई की मृत्यु 1964 में हो गई थी, लेकिन कृष्ट महतो के द्वारा दिखाए जा रहे सारे म्यूटेशन गलत प्रतीत हो रहे हैं और उसी से अपना लगान काट रहे है। मंगल लोहार ने बताया कि लगान 2014 तक ऑफलाइन कर दिया गया था, उसमें एक प्लॉट का लगान काटा जा रहा था, लेकिन ऑनलाइन में तीनों प्लाट का लगान काटा जा रहा है, जो गलत है।

अंचल अधिकारी से जांच की मांग

मंगल लोहार ने अंचल अधिकारी से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में अंचल अधिकारी का उनलोगों को आश्वासन प्राप्त हुआ है कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

साथ में ये थे मुख्य रूप से उपस्थित

अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के दौरान मंगल लोहार के साथ मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता विकाश हेंब्रम, राजू लोहार, सुखराम लोहार, राधे श्याम सिंह, रविन्द्र सरदार, श्याम सिंह सरदार, शत्रुघ्न सिंह, अमर सिंह, शिव शंकर मानकी, श्रावण सिंह मुंडा समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *