Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कोन्दो कुंभकार पुनः बने खरसावां प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश और जिला नेतृत्व ने सौंपी जिम्मेदारी, संगठन सृजन वर्ष 2025 को सफल बनाने का संकल्प

खरसावां झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार पांडेय द्वारा कोन्दो कुंभकार को एक बार फिर खरसावां प्रखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर कोन्दो कुंभकार ने प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार जताया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश ने नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2025 कांग्रेस पार्टी के लिए “संगठन सृजन वर्ष” के रूप में अहम साबित होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की जड़ें तभी मजबूत होंगी जब प्रखंड स्तर के नेता पंचायत और वार्ड तक सक्रिय रूप से पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को एकजुट करेंगे। जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि पार्टी उन कार्यकर्ताओं को तरजीह दे रही है जो गांव, टोला और पंचायत स्तर पर सक्रिय हैं।

अपने मनोनयन पर प्रतिक्रिया देते हुए कोन्दो कुंभकार ने कहा, “मैं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज पांडेय का आभारी हूं कि उन्होंने एक बार फिर मुझ पर भरोसा जताया। मेरी प्राथमिकता संगठन को पंचायत और वार्ड स्तर पर मजबूत करना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *