चाकुलिया में स्वतंत्रता सेनानी चंद्र कुमार मिश्रा की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
चाकुलिया : स्वतंत्रता सेनानी चंद्र कुमार मिश्रा की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार-यूपी जागरण मंच द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर चाकुलिया नगर पंचायत के मिस्त्रीपारा में विधायक समीर कुमार मोहंती ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उन्होंने सेनानी के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा “स्वतंत्रता सेनानी चंद्र कुमार मिश्रा हमारे देश की अमूल्य धरोहर हैं। उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।”कार्यक्रम का आयोजन उनके निवास स्थान के समीप किया गया, जिसमें मंच के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मंच के सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धापूर्वक किया जाता है ताकि नई पीढ़ी देशभक्तों के योगदान को समझ सके।मौके पर झामुमो नेता सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ,सचिव बलराम महतो,नगर अध्यक्ष मो गुलाब,मुन्ना सिंह,गौतम दास,मोहन माईती,अनिल मिश्रा,विजय मिश्रा,रमाकांत शुक्ला,राम बास्के,मनोज महतो,प्रणव बेरा,मिथुन कर,सुमित दास,सूर्य कांत मिश्रा,राजेश सिंह, मानू मिश्रा,अंशु मिश्रा,रशीद खान,राजा पाठक,अनुज मिश्रा,आकाश दास,सोनू नामाता,कौशिक दास,आदि उपस्थित थे।
