Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

एक राष्ट्र, एक चुनाव से लोकतंत्र की नींव मजबूत होगी: संजय सेठ

चांडिल स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में, झारखंड में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि इससे देश का विकास होगा और काम सुचारू रूप से चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक राष्ट्र, एक चुनाव, विषय पर सोमवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से देश का सर्वांगीण विकास होगा और सारे कार्य सुचारू तौर पर चलेंगे। एक राष्ट्र, एक चुनाव से देश में आर्थिक और हर स्तर पर सुधारीकरण होंगे, जिससे देश और लोकतंत्र की नींव मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में एक लाख करोड़ रुपये खर्च हुए। साथ ही, काम के घंटों का भी काफी नुकसान होता है। देश में हर पांच वर्ष में 1012 दिनों तक आचारसंहित लागू रहती है, जिससे काम का नुकसान होता है। यह एक गंभीर विषय है, जिसपर पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा होनी चाहिए, जिससे सही निर्णय लिया जा सके।कार्यक्रम में चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ नीरज प्रियदर्शी , भाजपा के सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, भारतीय युवा मोर्चा के जिला मंत्री आकाश महतो, दिवाकर सिंह भी उपस्थित थे। कॉलेज के प्रिंसिपल ने, शॉल और पुष्पगुच उन्होंने सम्मानित किया। देश के चुनाव में जो बदलाव आए, उससे विद्यार्थियों को अवगत कराया। शिक्षक अपना मूल योगदान शिक्षा में दे पाएंगे। इसके अलावा सुरक्षा कर्मियों को भी लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *