Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला : सदर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लचर व्यवस्था व लापरवाही का आरोप

सरायकेला।सदर अस्पताल में एक युवक की मौत के बाद लगभग डेढ़ से 2 घंटे तक परिजनों ने मुख्य दरवाजा बंद कर दिया इससे कामकाज 2 घंटे तक प्रभावित हुई। घटना 12:00 बजे के आसपास की है। गम्हरिया प्रखंड के टेंटपोसी गांव के 28 वर्षीय इरशाद को पेट दर्द शुरू हुई और सुबह 3:00 बजे उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 10:30 बजे उसकी मौत हो गई।

उसके मौत के बाद परिजन तथा गम्हरिया प्रखंड के उप प्रमुख कियाम हुसैन सदर अस्पताल पहुंचकर लापरवाही का आरोप लगाया तथा मरीज को जहरीली एंटी वेनम इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में बवाल मचाया। उन्होंने सिविल सर्जन को भी मौके पर बुलाया परंतु सिविल सर्जन वहां नहीं पहूंचे। घटना की सूचना मिलने के बाद सरायकेला पुलिस वहां पहुंची तथा अस्पताल को खुलवाया। कियम हुसैन नाम कहा कि अस्पताल की लचर व्यवस्था तथा लापरवाही के कारण युवक की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि सुबह 3:00 बजे से इरशाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया इसके बाद इलाज प्रारंभ हुई तो थोड़ा सेहत सुधारने लगा बाद में 10:30 बजे के आसपास इंजेक्शन लगाने के बाद उसके तबीयत अचानक बिगड़ी और मौत हो गई। इधर सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त रूप से इलाज की सुविधा है तथा किसी प्रकार के लापरवाही नहीं हुई है अगर ऐसी लापरवाही का आरोप सामने आती है तो इसकी निष्पक्ष जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *