जमशेदपुर के नए सीनियर एसपी के रूप में पीयूष पांडे ने संभाला पदभार
जमशेदपुर के नए सीनियर एसपी के रूप में पीयूष पांडे ने अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने वर्तमान सीनियर एसपी किशोर कौशल से पदभार लिया।

सीनियर एसपी का पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि मैं जमशेदपुर में यह मेरी दूसरी पोस्टिंग है। इससे पहले मैं ग्रामीण एसपी के तौर पर कार्य कर चुका हूं। मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि आम लोगों को पहली सुरक्षा प्रदान कर क्राइम पर कंट्रोल लगाना। 2019 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव को सब के सहयोग से हमने कंडक्ट भी कराया था।
वहीं वर्तमान सीनियर एसपी किशोर कौशल ने कहा जमशेदपुर में मेरा कार्यकाल अच्छा रहा सभी पदाधिकारी का मुझे सहयोग मिला। साथ ही यहां सामाजिक संगठनों का चाहे वह चैंबर की बात करें या राजनीतिक दलों की बात करें सभी का सहयोग अच्छा रहा खासकर जमशेदपुर की जनता का सहयोग काफी मिला। हमें उम्मीद है आगे भी जनता का सहयोग नए सीनियर एसपी को मिलता रहेगा।
