Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झामुमो के युवा कार्यकर्ता का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंची सांसद

गोइलकेरा: गोइलकेरा निवासी झामुमो के युवा कार्यकर्ता 30 वर्षीय आयुब ओड़िया का आकस्मिक निधन हो गया। बुधवार की देर शाम सूचना मिलने के बाद गुरूवार की अहले सुबह करीब छह बजे सांसद जोबा माझी श्रद्धांजलि देने गोइलकेरा पहुंच गई। क्रिस्तान टोली स्थित आवास पहुंच सांसद ने आयुब ओड़िया के अंतिम दर्शन किये और श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान सांसद ने युवा कार्यकर्ता के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सांसद ने परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाते हुए कहा दुश की घड़ी में पूरा पार्टी आपके साथ है। वहीं स्थानीय विधायक जगत माझी क्षेत्र से बाहर होने के कारण अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंच सके। लेकिन उन्होंने आयुब के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा पार्टी ने एक ऊर्जावान कार्यकर्ता को खो दिया है। उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत रूप से क्षति हुई है।

परिजनों के मुताबिक करीब दस दिनों पूर्व आयुब का अचानक तबियत खराब हो गया था। इलाज के लिए पहले चाईबासा उसके बाद भुवनेश्वर ले जाया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वापस लौट आये थे। लेकिन बुधवार की सुबह अचानक फिर तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें चाईबासा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोपहर में उनका निधन हो गया। झामुमो के वरिष्ठ नेता अकबर खान ने बताया कि लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए आयुब ने खूब मेहनत की थी। आयुब चार भाईयों में सबसे बड़े और अविवाहित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *