सरायकेला : बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार कार खेत में गिरी, दो युवक थे सवार, दोनों फरार
सरायकेला : जमशेदपुर से सरायकेला की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार जीवनपुर नाला के पास सीधे खेत में उतर गई।बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद दोनों युवक कार से बाहर आए और थोड़ी देर आस-पास मंडराए।

बड़ा हादसा टला, कार में सवार दोनों युवक फरार
थोड़ी देर में जब घटनास्थल पर आस-पास के लोग जुटने लगे तो वे मौके से फरार हो गए। कार में दो लोग सवार थे परंतु उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है. इस तरह से बड़ा हादसा टल गया. पुलिस द्वारा कार की रजिस्ट्रेशन संख्या के आधार पर कार मालिक तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

कार मालिक की तलाश
कार का नंबर JH22B/2222 है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कार को बाहर निकलने का प्रयास कर रही है।
