नीमडीह के अंडा गांव में महिला को हाथी ने कुचला, मौत
सरायकेला : चांडिल वन क्षेत्र के अधीन नीमडीह थाना अंतर्गत हेवेन पंचायत के अंडा गांव में हुई, जहां 59 वर्षीय कुंती देवी को एक जंगली हाथी ने कुचल दिया।

मृतक कुंती देवी तेजु महतो की पत्नी थीं और प्रतिदिन जंगल में पेड़ से कोचड़ा चुनने जाती थीं। शनिवार की सुबह भी वह पेड़ के नीचे पहुंचीं और कोचड़ा चुनने लगीं, तभी एक जंगली हाथी ने पीछे से आकर उन्हें सूंड से उठाकर फेंक दिया।

ग्रामीणों ने आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचकर घायल महिला को घर लाया। जहां उनकी मौत हो गई। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
