Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर में बीच सड़क पर टिप टेलर में लगी भीषण आग, दमकल पहुंचने से पहले जलकर हुई राख, देखें VIDEO

सरायकेला : बीती रात करीब दो बजे के आसपास राजनगर जुगसलाई मुख्य मार्ग पर एक चूना पत्थर लदे टिप ट्रेलर में भीषण आग लग गई. जिससे टिप ट्रेलर जलकर स्वाहा हो गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगो के अनुसार, बीती रात राजनगर मोड़ पर पहुंचते ही टिप ट्रेलर में अचानक धू धू कर टेलर पर आग जलने लग गई. स्थानीय लोगों ने आग की सूचना राजनगर थाना और फायर ब्रिगेड को दी. आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी 1 घंटे विलम्ब से पहुंची।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही टिप ट्रेलर पूरी तरह जलकर राख हो गया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *