बहरागोड़ा के प्रभात खबर के पत्रकार को पितृ शोक, स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने शोकाकुल परिवार से मिलकर दी सांत्वना
बहरागोड़ा प्रखंड के प्रभात खबर के पत्रकार प्रकाश मित्रा को पितृ शोक हुई है। उनके पिता मिला मित्र उम्र 65 वर्ष का अहले सुबह अपने पैतृक आवास बहरागोड़ा के पाटपुर में आकस्मिक निधन हो गया।

सूचना पाकर स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले और सांत्वना दी। विधायक को परिवार से जानकारी मिली कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

बताया गया कि वे काफी मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से बहरागोड़ा बाजार में शोक की लहर है। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, तपन ओझा, निर्मल दुबे, गोपन परिहारी, रासबिहारी साव, मदन मन्ना, मुन्ना होता, सुमित माईती, मनोज माईती, बिशु ओझा आदि उपस्थित थे।
