Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

साकची पुलिस ने दो गुटों के बीच हुए फायरिंग का किया खुलासा, 2 युवक गिरफ्तार, पैसों के लेनदेन को लेकर हुई थी घटना

मशेदपुर: साकची थाना पुलिस ने बीते 31 मई की रात हुए गिड्डू मॉल के समीप दो गुटों के बीच हुए फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।

उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद सिटी डीएसपी सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों में मानगो निवासी आरिफ अली और आलमगीर खान है।

पुलिस ने उनके पास से एक स्कॉर्पियो, एक पिस्तौल और दो जिंदा गोली बरामद किया है। इसकी जानकारी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने दी। उन्होंने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर इनका दानिश गुट से विवाद हुआ था. इसी को लेकर फायरिंग की घटना हुई थी. फिलहाल मामला अनुसंधान में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *