Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाकूबाजी में घायल युवक लहूलुहान हालत में पहुंचा थाना, आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया ब्लॉक के पीछे मोती नगर में चाकू बाजी की घटना में घायल हुआ युवक लहूलुहान अवस्था में आदित्यपुर थाना पहुंचा। गम्हरिया मोती नगर रोड नंबर 2 मैदान के पास रविवार देर शाम चाकू बाजी की घटना में घायल गोलू कुमार सिंह ने बताया कि पास में रहने वाले भीम यादव ने पैसों की मांग की, नहीं देने पर मारपीट करने लगा।

इसके बाद मौके पर भीम यादव के पिता लालबाबू यादव और उसके साथ रवि यादव और अर्जुन यादव भी मौके पर पहुंचे जहां अर्जुन यादव ने चाकू से वार कर घायल कर दिया, साथ ही जान से मारने की धमकी दी। घायल युवक गोलू सिंह वहां से जान बचाकर भागा और सीधा अपने परिजनों के साथ लहूलुहान अवस्था में आदित्यपुर थाना पहुंचा।

जहां घायल युवक ने आरोपियों के विरुद्ध लिखित शिकायत की है। इधर पुलिस द्वारा घायल युवक गोलू सिंह को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और आगे कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *