बाहरागोड़ा के जामबनी में चार दिवसीय अखंण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन, डॉ दिनेश सारंगी हुए शामिल
बाहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत जामबनी गांव में सार्वजनिक कीर्तन समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चार दिवसीय श्री श्री चैतन्य महाप्रभु अखंण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. हरि नाम संकीर्तन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश सारंगी. उनको पहुंचते ही हरि नाम संकीर्तन समिति के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

अखंण्ड हरिनाम संकीर्तन का उद्घाटन डॉ दिनेश सारंगी के द्वारा फीता काट कर विधिवत रूप से किया गया. उन्होंने भगवान के सामने माथा टेककर क्षेत्र वासियों के लिए शुभ, शांति, समृद्धि की मंगल कामना किये. मौके पर उन्होंने कहा कि हरि नाम संकीर्तन से मन एवं शरीर दोनों पवित्र होता है।बताया गया की उक्त चार दिवसीय हरनाम संकीर्तन का दधी महोत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा।

हरि नाम संकीर्तन में अपनी कला दिखाने के लिए विभिन्न जगहों के कीर्तन संप्रदाय को बुलाया गया है। चार दिन तक 24 घंटे हरीनाम संकीर्तन चलते रहेंगे.मौके पर कमेटी के अध्यक्ष संजय राणा, कोषाध्यक्ष सोमाय सिंह, सचिव मदन मोहन आचार्य, उपाध्यक्ष संतोष सातुआ, इंद्रजीत दास, संजय राणा, श्यामसुन्दर बारीक,हुकुम महतो,तरनिसेन पाल, सुजीत दास, जितेन पाल, अरिंदम बारीक, शिवानी शंकर पाल, गोपबंधुकामिला, सुभाष साहू, शंभुनाथ सातुआ, मिहिर कुंवर, शक्तिपद कामिला, टुकू कामिला, स्वपन दास, भवेश चंद्र पाल, तपन कुमार दास,रतन कुमार दास समेत कई मौजा के लोग शामिल हुए।
