बागबेड़ा के बड़ौदा नदी घाट में नहाने के क्रम में आर वी एस इंजीनियरिंग कॉलेज के 3 छात्र डूबे, स्थानीय युवक ने 1 को बचाया, 2 अन्य छात्रों की तलाश जारी
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा घाट में नहाने के क्रम में आर वी एस इंजीनियरिंग कॉलेज के 3 छात्र डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से बागबेड़ा निवासी एक छात्र पार्थ कुमार को किसी तरह से बचा लिया, 2 अन्य छात्रों का अब तक कुछ पता नही चल पाया।

मानगो निवासी सुभम कुमार, कदमा निवासी शशांक ओर बागबेड़ा निवासी पार्थ कुमार जिनकी उम्र लगभग 20 वर्ष होगी, तीनों छात्र आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के सिक्स सेमेस्टर के छात्र हैं। बागबेड़ा निवासी पार्थ कुमार के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर उसके दोनों मित्र शुभम और शशांक बागबेड़ा बडौदा घाट नदी में नहाने उतरे, नहाने के क्रम में तीनों छात्र डूबने लगे स्थानीय एक युवक ने तीनों को डूबते हुए देखा देर ना करते हुए उसने बागबेड़ा निवासी पार्थ कुमार को किसी तरह से बचा लिया।

जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य कविता परमार नदी घाट पहुंची और इस संबंध में स्थानीय थाने और जिला के वरीय पदाधिकारी का अवगत कराया, पर ज्यादा रात हो जाने की वजह से गोताखोरों की टीम नदी तट पर नहीं पहुंच पाई। नदी घाट पर पहुंची बागबेड़ा पुलिस ने बताया कि तीन छात्र डूबे हैं। एक को किसी तरह से बचा लिया गया है, दो अन्य छात्र की तलाश की जा रही है। स्थानीय गोताखोरों और बाहर से भी गोताखोरों की टीम बुलाई गई है ताकि दोनों युवकों का पता चल पाए।
