Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

विधायक संजीव सरदार की पहल पर गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर द्वारा तेतला पंचायत भवन परिसर में एक दिवसीय मेघा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन

जमशेदपुर पोटका विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक संजीव सरदार के पहल पर गंगा मेमोरियल ऑस्पताल एंड रिसर्च सेंटर डिमना रोड-शांकोसाई मानगो की ओर से एक दिवसीय नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार सुबह 9 बजे से 3 बजे तक तेंतला पंचायत भवन मे लगाया गया . शिविर मे मुख्य सहयोगी की भूमिका वीर शहीद गंगा नारायण सिंह मेमोरियल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से निभायी गई ।

जमशेदपुर के जानेमाने जेनरल एवं लेप्रोक्सपिका सर्जन डॉ नागेंद्र सिंह(एमएस-एफएआईएस) के देखरेख मे आयोजित शिविर मे दस से अधिक चिकित्सक अपनी सेवा दिये , जहां सभी मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ दवाई दि गई . यहां नि:शुल्क ईसीजी, ब्लॉड प्रेसर, ब्लॉड सुगर एवं ब्लॉड ग्रुपिंग की जांच किया गया । विधायक संजीव सरदार के पहल पर डॉ नागेंद्र सिंह के द्वारा अपनी मां गंगा देवी की स्मृति मे जन-जन तक चिकित्सा सुविधा का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य यह शिविर आयोजित किया है, इस शिविर मे एक हजार मरीजों के स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ एक से अधिक मरीजों के नि:शुल्क ऑपरेशन कराई जायेगी , रजिस्ट्रेशन करा कर स्वास्थ्य जांच की जा रही हैं।

इस शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि रुप में पोटका विधायक संजीव सरदार के द्वारा किया गया . शिविर मे यूरोलॉजिस्ट डॉ हरप्रीत सिंह, वर्न एवं प्लॉस्टिक सर्जन डॉ ललीत मिंज, ऑर्थोपैडिक डॉ पियुष जैन, गायनोलॉजिस्ट डॉ मंजुला श्रीवास्तव, एमएस डॉ पूजा कश्यप, एमडी मैडिसीन डॉ अरूनी शिखर, चाईल्ड स्पेसलिस्ट डॉ अभिषेक मुंडू, ओरल डेंटल सर्जन डॉ तापस बाला, डेंटल सर्जन डॉ स्मारीका, चेस्ट स्पेसलिस्ट डॉ विनायक अग्रवाल, एमएस आर्थो गोल्ड मैडलिस्ट डॉ दिवांशु कुमार, गायनोलॉजिस्ट डॉ सुनीता, फिजिसियन डॉ पंपी आदि अपनी सेवा दी . मौके पर कार्यक्रम सुनील महतो,सह प्रभारी शिव कुमार,,अनुप गुप्ता, सदस्य कृष्णा सिंह सरदार,फूलचांद सरदार,प्ररंजन सरदार, नरसिंह सरदार,मूरती गोप उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *