Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गौड़ सेवा संघ के उपाध्यक्ष सह समाजसेवी नीलसेन प्रधान का निधन,पूरे समाज मे शोक की लहर

सरायकेला: गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह समाजसेवी नीलसेन प्रधान का रविवार सुबह टेल्को अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पूरे गौड़ समाज मे शोक की लहर है. 57 वर्षीय नीलसेन प्रधान पिछले लगभग एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे. उनके निधन से समाज के साथ रेलवे मुख्यालय चक्रधरपुर,जमशेदपुर सहित उनके जान पहचान वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

दिवंगत प्रधान गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय गौड़ समाज महालिमोरूप के अध्यक्ष व श्री कृष्ण जन्मोत्सव पूजा समिति जगन्नाथपुर (महालिमोरूप) के अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर सुशोभित थे. समाजसेवी स्व नीलसेन प्रधान के सामाजिक योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है. वे सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे. दिवंगत स्व प्रधान अपने पीछे पत्नी त्रिपुरा देवी व दो पुत्र प्रकाश प्रधान, विकास प्रधान को छोड़ गये हैं. वे मूलतः सरायकेला प्रखंड के मुरुप गांव निवासी थे जो वर्तमान में जमशेदपुर परसुडीह में रह रहे थे।

दोपहर 12 बजे पार्वती घाट के लिए निकाली गई शव यात्रा

दिवंगत नीलसेन प्रधान का पार्थिव शरीर अस्पताल से जल्द उनके परसुडीह स्थित आवास में लाया गया जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे आवास से आदित्यपुर के पार्वती घाट के लिए शव यात्रा निकाली गई. शव यात्रा में रेलवे विभाग के वरीय पदाधिकारीगण, गौड़ सेवा संघ केंद्रीय, जिला, प्रखण्ड, क्षेत्रीय गौड़ समाज, श्री कृष्ण जन्मोत्सव पूजा कमिटी के पदाधिकारीगण समेत सकड़ों लोग शामिल हुए।

समाज के अध्यक्ष महासचिव ने जताया शोक

गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक व महासचिव पितोवास प्रधान ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है. समाज के उपाध्यक्ष के निधन को लेकर रविवार को आहूत गौड़ सेवा संघ केंद्रीय समिति की बैठक भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *