Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई में नाइट गेम क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का समापन, मुंडादेव 11 को पराजित कर तेलाईडीह 11 की टीम बनी विजेता

कुचाई प्रखंड के तीरागडीह मैदान में पीएस एससी तीरागडीह द्वारा आयोजित नाइट गेम क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुंडादेव इलेवन को 10 रन से पराजित कर तेलाईडीह इलेवन को टीम चैंपियन बनी। नाइट गेम क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में टॉस जीतकर तेलाईडीह इलेवन को टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में चार विकेट खोकर 72 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंडादेव इलेवन को टीम ने छह ओवर में छह विकेट खोकर 62रन ही बनाए। इस तरह 10 रनों के अंतर से तेलाईडीह इलेवन की टीम विजेता बनी।

इस प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित युवा समाजसेवी राहुल दास ने फाइनल मैच का शुभारंभ खिलवाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व क्रिकेट में अपना जौहर दिखाते हुए किया। वही क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम तेलाईडीह इलेवन को 12 हजार, अपविजेता टीम मुंडादेव इलेवन को 10 हजार देकर सम्मानित किया। गया इसके अलावा बेस्ट बल्लेबाजी को पुरस्कार बेस्ट खिलाड़ी बेस्ट बॉलर तथा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर राहुल दास ने खेल को खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में भी है करियर की असीम संभावनाएं हैं। झारखंड के खिलाड़ियों ने देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय फलक पर भी प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आज लोग काफी जागरूक हो गए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्रिकेट खेलों का आयोजन हो रहा है ताकि हमारे हैं बच्चे इस तरफ आकर्षित हो। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील महतो, रोशन महतो, राज महतो, सावन महतो, लक्ष्मण महतो, करण महतो, रमेश महतो सहित काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *