Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के लिए लड़ने वाले आदिवासी समाज एवं देश के सच्चे हितैषी थे – मनोज कुमार चौधरी

सरायकेला : सरायकेला भाजपा नेता सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सरायकेला बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज की सामाजिक एवं सांस्कृतिक अस्मिता के लिए लड़ने वाले आदिवासी समाज के सच्चे हितैषी थे।

बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने जल जंगल ज़मीन और संस्कृति की रक्षा के लिए आदिवासी समाज को एकजुट कर अपनी संस्कृति, धर्म और पहचान को संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया। आज देश और आदिवासी समाज को अपने पुरोधा भगवान बिरसा मुंडा की याद आ रही है क्योंकि झारखंड सहित देश के बदलते परिदृश्य में झारखंड की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है।

संथाल परगना, छोटनागपुर और कोल्हान में आदिवासी समाज हाशिए पर हैं। आदिवासियों की जल जंगल जमीन हड़पने के उद्देश्य एवं आरक्षण का लाभ लेने के लिए तेजी से आदिवासियों का धर्मानांतरण कराया जा रहा है आंकड़े बताते हैं कि झारखंड प्रदेश में सबसे ज्यादा धर्मांतरण आदिवासी समाज का हुआ है आदिवासी समाज का एक बड़ा हिस्सा इसाई और मुस्लिमिकरण की जद्द में आ गया है आदिवासी समाज अपने अस्तित्व बचाने के संकट से गुजर रहा है उन्हें फिर धरती आबा बिरसा मुंडा के अवतरित होने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *