जुबिली पार्क में पेड़ की डाली टूटकर गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जुबिली पार्क में एक पेड़ की डाली टूटकर गिरने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल की पहचान बागबेड़ा डीबी रोड निवासी उत्तम दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घायल स्विग्गी का ऑर्डर सप्लाई करता है। सोमवार को दोपहर करीब 3:00 बजे के आसपास वह आर्डर लेकर बिष्टुपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जुबिली पार्क से पार करते समय एक पेड़ की डाली टूटकर उसपर गिर पड़ी और वह घायल हो गया।
