उपायुक्त कार्यालय पर बिरसा सेवा दल द्वारा बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
जमशेदपुर में उपायुक्त कार्यालय के बाहर समस्त ग्राम सभा एवं बिरसा सेवा दल के द्वारा बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर हमारे गांव में हमारा राज्य का नारा बुलंद किया गया जहां इस धरना प्रदर्शन में सैकड़ो आदिवासी ग्रामीण मौजूद थे।

उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन पर बैठे सभी ग्रामीण अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। जहां प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बिरसा सेवा दल के अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने कहा कि राज्य में अबुवा सरकार होने के बावजूद पूरे झारखंड में आदिवासियों की जमीन की धड़ल्ले से लूट हो रही है। अब हमारे धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं हैं।

वर्तमान सरकार की शराब नीति की वजह से आदिवासियों का भविष्य अंधेरे में नजर आ रहा है। जहां हम इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से जल जंगल जमीन पर आदिवासियों का राज्य पुन बहाल करने की मांग कर रहे हैं अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
