Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

महालिमोरूप : समाजसेवी निलसेन प्रधान के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयाेजन

सरायकेला प्रखंड के मुरुप पंचायत अन्तर्गत जगन्नाथपुर गाँव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष,क्षेत्रीय गौड़ समाज, महालिमोरूप, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा कमेटी जगन्नाथपुर के अध्यक्ष सह समाजसेवी नीलसेन प्रधान के निधन पर उनके लाेगों ने शोक जताया।

वहीं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी। बताया गया कि गत दिनों जमशेदपुर के टेल्को स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल में ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

वे सदा समाज के लोगों की बेहतरी के लिए कार्य करते रहे। उनके योगदानों काे कभी भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर गौड़ समाज के महालिमोरूप क्षेत्रीय कमिटी सह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा कमेटी के सचिव नागेश्वर प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, हेमसागर प्रधान, अर्जुन प्रधान आशुतोष प्रधान, हरिश्चंद्र प्रधान, मिहिर प्रधान लखिया प्रधान, कमलेश प्रधान महावीर प्रधान सहदेव सरदार सीताराम प्रधान शैलेंद्र प्रधान मकरध्वज प्रधान अमिन प्रधान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *