Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बिना माकूल व्यवस्था बनाए कॉलेजों में इंटरमीडिएट का नामांकन बंद करना जिला के 10000 छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ – मनोज कुमार चौधरी

सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं छात्र संघ के अध्यक्ष प्रकाश महतो ने काशी साहू महाविद्यालय के प्राचार्य कृष्ण प्यारे से मुलाकात कर अचानक इंटरमीडिएट में छात्रों का नामांकन बंद करने की जानकारी ली। इस संबंध में श्री चौधरी ने प्राचार्य को पत्र सौंपा।

उन्होंने पत्र द्वारा इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का बंद नामांकन को शुरू कराने तथा कॉलेज से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी उपलब्ध कराने के मांग की। उन्होंने पत्र में कॉलेज की क्षमता, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर काॅलेज कर्मियों के वर्तमान स्थिति एवं कोल्हन यूनिवर्सिटी की बैठक के निर्णय अनुसार छऊ की पढ़ाई शुरू करने तैयारी से संबंधित वृस्तित विवरण की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि बिना माकूल व्यवस्था बनाए अचानक नामांकन बंद करने की स्थिति में सरायकेला क्षेत्र के 10000 छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो सकता है।

अचानक नामांकन बंद करने से छात्र-छात्राओं के साथ उनको पढ़ाने वाले शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारी के नियोजन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। वहीं पिछले वर्ष 11वी की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्र वर्तमान में कहां जाएंगे इसको लेकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के बीच संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे निर्णय शिक्षा के अधिकार के प्रतिकूल हैं। ऐसे निर्णयों पर पुनः समीक्षा की जरूरत है। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि राज्यपाल झारखंड रांची/उपायुक्त सरायकेला खरसावां/ प्रो कुलपति, कोल्हन यूनिवर्सिटी चाईबासा को आवश्यक कार्यार्थ समर्पित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *