मुरुप में समाजसेवी स्व नीलसेन प्रधान के निधन पर लोगों ने रखा मौन व्रत,दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत महालिमोरूप क्षेत्र के समाजसेवी स्वर्गीय नीलसेन प्रधान के असमय निधन पर अर्जुन पुस्तकालय मुरुप में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष हेमसागर प्रधान, शिबू प्रमाणिक, विकास प्रमाणिक, राजा प्रमाणिक,देवाशीष प्रमाणिक, मृत्युंजय प्रमाणिक, धननंजय प्रमाणिक, आशीष प्रमाणिक, राहुल प्रमाणिक,ललित प्रधान आदि लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं उनके आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन व्रत रखा गया।

इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया एवं उनके असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. नीलसेन प्रधान सदैव समाज सेवा में समर्पित रहे, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
