Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर : ग्रामीण इलाके में राशन डीलर की मनमानी, दो बार की जगह एक ही बार मिल रहा राशन, किया जा रहा है अभद्र व्यवहार, हुआ जमकर बवाल

जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके में इन दिनों राशन डीलर जहाँ एक तरफ अपनी मनमानी कर रहे है वही दूसरी तरह ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार की भी शिकायत मिल रही है इसे लेकर ग्रामीणों ने परसुडीह हलुदबनी स्थित बी सी गोप डीलर के यहां जमकर बवाल काटा।

मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक राशन डीलर को महीने में दो बार राशन देना है पर पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह स्थित पूर्वी हलुदबनी बनी ग्रामीण क्षेत्र में बीसी गोप राशन डीलर द्वारा एक माह का ही राशन ग्रामीणों को दिया जा रहा है और तो और ग्रामीण महिलाएं जब राशन डीलर से सवाल जवाब कर रही है तो डीलर द्वारा उनके अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।

वहीं जानकारी मिलते ही क्षेत्र के उप मुखिया और स्थानीय ग्रामीण दलबल के साथ राशन डीलर के यहाँ पहुंचे और उनके द्वारा किए जा रहे कारनामों पर जमकर बवाल काटा उनकी शिकायत वरीय पदाधिकारी से कर उनके लाइसेंस को रद्द करने की बात कही। वही राशन डीलर से इस संबंध में सवाल जवाब किया गया तो वो गोलमोल जवाब देकर खुद ही अपने जवाबो में फंसते नज़र आये, जहां उन्होंने कहा कि आदेश आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *