खरसावां-पांड्रासाली मुख्य मार्ग के पाताहातु फाटक के समीप आमने-सामने बाइक के टक्कर में एक युवक की मौत
खरसावां-पांड्रासाली मुख्य मार्ग के पाताहातु फाटक के समीप रात 9.15 बजे दो बाइक के आमने-सामने के टक्कर में एक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान खूंटपानी के भोया गाँव के निवासी सह फुटबॉल खिलाड़ी के सादो ईचागूटु के 24 वर्षीय पुत्र रणवीर ईचागुटू के रूप में की गई है।

वहीं घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक रणवीर ईचागुटू गुरूवार की रात 9.15 बजे अपने स्कूटी से पांड्रासाली की ओर जा रहा था। इसी क्रम में खरसावां-पांड्रासाली मुख्य मार्ग के पाताहातु फाटक के समीप सामने की ओर से आ रही एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

आमने-सामने बाइक के टक्कर सूचना मिलते ही पांड्रासाली पुलिस मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से जख्मी रणधीर ईचागूटू को स्थानीय लोगों के सहयोग से चाईबासा सदर अस्पताल पहुचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। फिलहाल पुलिस जाच में जुटी है।
