Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बिस्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, बाइक सवार दो युवकों में एक की घटनास्थल पर मौत, दूसरा गंभीर

जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र मे रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जंहा बिस्टुपुर के सर्किट हॉउस के पास बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार बाइक चलाने के कारण अनियंत्रित हो कर पेड़ से जा टकराई। जंहा बाइक सवार एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गईं। वंही एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसे गंभीर अवस्था मे टीएमएच अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। जंहा एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

एक ही बाइक पर सोनारी से साकची की ओर जा रहें थे, वंही बाइक काफी स्पीड मे चला रहें थे, बाइक काफी स्पीड मे होने के कारण अनियंत्रित हो कर पेड़ से जा टकराई और घटना स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गईं, जब की एक गंभीर रूप से घायल हो गया हैँ, जिसका इलाज अस्पताल मे चल रहा हैँ, मृतक की पहचान सुरजन पासवान उम्र करीब 17 वर्ष के रूप में हुई है।

उसके पिता शिवसागर पासवान ने बताया कि सुबह 11:00 बजे घर से साकची की ओर अपने दोस्त के साथ में बाइक पर सवार होकर निकले थे। सुरजन गेराज में काम करता है और साकची कुछ मार्केटिंग करने के लिए अपने दोस्त शिव कर्मकार के साथ जा रहा था। इसी दौरान सर्किट हाउस के पास बाइक काफी तेज होने के कारण पेड़ से टकरा गई। जहां घटना स्थल पर सुरजन की मौत हो गई और वही उसका दोस्त शिव कर्मकार गंभीर रूप से घायल है। जहां उसका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है उसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *