Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई से जनजातीय गौरव वर्ष धरती आबा जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ

जनजातीय समुदायों के समग्र विकास और उनके सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई नई योजना धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ शनिवार को कुचाई में हुआ। इस योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर कुचाई के कुचाई के बिरसा स्टेडियम में 150 वे जनजातीय गौरव वर्ष धरती आबा जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद व उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, ट्राइफंड के शैलेन्द्र कुमार के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलित कर किया गया।

ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से अतिथियों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा 22 स्टॉल लगाकर सरकार की योजनाओं का लाभ पहुचाया गया। साथ ही लाभूकों के बीच परिसंपतियों का वितरण किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों का समग्र और सतत विकास करना है। इस अभियान का लक्ष्य सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका के क्षेत्रों में अंतराल को समाप्त करना और जनजातीय क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

जबकि जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय (आदिवासी) ग्रामों में सभी सरकारी योजनाओं का समावेशी लाभ पहुंचाना है। जिससे इन गांवों में रहने वाले लोगों का सामाजिक-आर्थिक विकास हो सके। इस दौरान मुंख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद, डीडीसी आशीष अग्रवाल, ट्राइफंड के शैलेन्द्र कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी गोपी उरावं, प्रमुख गुडडी देवी, बीडीओ साधुचरण देवगम, सीओ सुषमा सोरेन, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, सुकराम सोय सहित मुखिया, ग्राम प्रधान, ग्राम मुंडा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *