Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत जागरूकता रथ एवं हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

सरायकेला समाहरणालय परिसर से जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद एवं उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह द्वारा “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के अंतर्गत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण कर 15 से 30 जून 2025 तक आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी देगा तथा नागरिकों को उनमें प्राप्त की जाने वाली योजनाओं और सेवाओं के संबंध में जागरूक करेगा।

यह अभियान जिले के चयनित जनजातीय बहुल ग्रामों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें शिविरों के माध्यम से योग्य लाभुकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इन शिविरों में आधार, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सेवाएं, बैंकिंग, पेंशन, स्वरोजगार इत्यादि आवश्यक सेवाओं की स्थल पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को जनजातीय सशक्तिकरण, जनभागीदारी एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना है।कार्यक्रम के दौरान परियोजना निदेशक, आईटीडीए आशीष अग्रवाल, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *