Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भारत का गौरव बने जमशेदपुर के आसिफ रहमान, 2025 एशियन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

जमशेदपुर. आसिफ रहमान जमशेदपुर के 29 साल के बॉडीबिल्डर हैं, जो 2025 में बैंकॉक में 57वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. वह मिस्टर झारखंड और मिस्टर रामगढ़ का खिताब जीत चुके हैं.जमशेदपुर के रहने वाले 29 साल के आसिफ रहमान ने अपने जुनून और मेहनत से वे मुकाम हासिल किया है, जो हर युवा का सपना होता है।

इंडियन आर्मी से प्रेरित होकर जिम की दुनिया में कदम रखने वाले आसिफ अब 2025 में बैंकॉक में होने वाली 57वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं. गर्व की बात यह है कि वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पूरे भारत से चुने गए एकमात्र प्रतिभागी हैं.आसिफ बताते हैं कि यह चैंपियनशिप उनके लिए किसी सपने से कम नहीं थी।

उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पिछले 14 साल से लगातार कड़ी मेहनत की है. उनकी दिनचर्या अत्यंत अनुशासित है. वह रोज सुबह 3 घंटे और शाम को 4 घंटे तक जिम करते हैं. उनकी डाइट भी उतनी ही सख्त और संतुलित है, जिसमें रोजाना 20 अंडे, 600 ग्राम बॉयल्ड चिकन, 300 ग्राम फिश, 300 ग्राम सब्जियां, और फल जैसे पपीता व पाइनएप्पल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *