चांडिल डैम घूमने गए अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के 9 छात्रों में से एक की डूबने से मौत
चांडिल : सरायकेला -खरसावां जिला के चांडिल डैम जलाशय में रविवार की शाम करीब 6 बजे नहाने के दौरान अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज कपाली के एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह चांडिल थाना प्रभारी डिल्सन बिरुआ गोताखोर के साथ चांडिल डैम पहुंचे।

गोताखोरों की मदद से मृतक का शव निकला गया। मृतक युवक की पहचान रामगढ़ जिले के बरकाकाना दुर्गीबस्ती निवासी मोहम्मद शाहिल (22) के रूप में हुई है। मोहम्मद शाहिल चांडिल कपाली के अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई करता था। रविवार की शाम अपने 9 दोस्तों के साथ चांडिल डैम घूमने आया था। वही शाम को चांडिल डैम में नहाने के दौरान डैम के गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया हैं, थाना प्रभारी डिल्सन बिरूआ ने बताया कि सूचना मृतक के परिजन को दे दी गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
