Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बिजली कटौती की समस्या का निराकरण जल्द हो, नहीं तो पावर हाउस में की जायेगी तालाबंदी – मनोज कुमार चौधरी

नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने लगातार बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए कहा एक तो भारी बारिश से जन जीवन बेहाल है। उपर से लंबे समय से बिजली कटौती की समस्या से सभी वर्ग के व्यक्ति परेशान है। इस प्रकार की बिजली विभाग की नौटंकी बर्दाश्त से बाहर है।

श्री चौधरी बिजली कटौती की समस्या के निराकरण के लिए सरायकेला गुड़ियाडीह स्थित पावर हाउस पहुंचे। बिजली कटौती की जानकारी ली एवं निराकरण हेतु कार्यपालक अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता चाईबासा से बात की। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि बिजली समस्या का निराकरण जल्द नहीं होता है तो पावर हाउस में तालाबंदी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *