Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर -2 के एल.आई.जी रो हाउस में घुसा बारिश का पानी

आदित्यपुर: मानसून के दस्तक देते ही लगातार बारिश हो रही है जिससे लोगों का रहना हुआ बेहाल हो गया है। वार्ड 27 में अब लगातार बारिश के कारण नालों का पानी सड़को से होते हुए घरों के अंदर घुस गया है। जिससे लोगो को परेशानी हों रही है।

घर वालों का कहना है कि नाली का गंदा पानी घरों मे आने के चलते छोटे-छोटे बच्चे बीमार हो रहे हैं। नगर निगम को नाली एवं सड़क साफ करने की लिखित शिकायत 3 महीने पहले ही दे दी गई थी। पर नगर निगम की लापरवाही से सभी नाली जाम है।

जिसके कारण गंदा पानी लगातार बारिश के कारण घरो मे आ रहा है। लोगो का कहना है की कार्यवाही जल्द से जल्द हो। नाली को क्लियर नहीं करने पर नगर निगम की घेराबंदी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *