Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मानगो के हर मोहल्ले में जलजमाव, देखें VIDEO, नगर निगम और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का पूरा सिस्टम फेल -विकास सिंह

भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने मानगो उलीडीह टैंक रोड़ जहां पूर्व विधायक स्वर्गीय टीकाराम मांझी का मकान है वहां का एक वीडियो साझा कर जल की निकासी नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों की समस्या को दिखलाने का प्रयास किया है ।

विकास सिंह ने कहा कि विगत एक महीने से अधिक समय से मौसम विभाग के द्वारा बताया गया था की 15 जून के बाद भारी मानसून का आगमन झारखंड में होगा और यह सूचना सरकारी सूचना थी उसके बावजूद भी मानगो नगर निगम और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि कुंभकरणीय निंद्रा में सोई हुई थी जिसका खामियाजा आम जनमानस को आज भुगतना पड़ रहा है।

विकास सिंह ने तंज कसते हुए कहा है कि जनप्रतिनिधि समस्या केवल इसलिए देखने जाते हैं क्योंकि दूसरे दिन सुबह अखबार में उनकी तस्वीर प्रकाशित होगी । अगर लोग इमानदारी से करीब से समस्या को देखते तो शायद प्रतिवर्ष गर्मी में पानी पानी के लिए और बरसात में पानी हटाने के लिए लोगों को संघर्ष नहीं करना पड़ता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *