Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

DC के नाम पर बना डाला व्हाट्सएप, फिर मांगने लगा ‘मंईयां’ पेमेंट डिटेल्स

चाईबासा : साइबर क्रिमिनल्स ने चाईबासा DC चंदन कुमार के नाम पर एक व्हाट्सएप चालू कर दिया है। इतना ही नहीं वह ठग लोगों को मैसेज कर मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों से उनके पेमेंट डिटेल्स मांग रहा है। व्हाट्सएप 8002825608 से चलाया जा रहा है। इस बात की भनक जब DC चंदन कुमार को लगी तो उन्होंने लोगों को अलर्ट करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

उनके निर्देश के बाद चाईबासा जिला प्रशासन हरकत में आ गया। शनिवार को यह स्पष्ट किया गया है कि जिला प्रशासन कभी भी व्हाट्सएप या किसी अनाधिकारिक माध्यम से इस प्रकार की जानकारी नहीं मांगता। यह स्पष्ट रूप से एक ऑनलाइन ठगी की कोशिश है, जिसमें बैंक खातों से अवैध रूप से पैसे निकाले जाने की आशंका है।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी कॉल या मैसेज का जवाब न दें और कोई भी व्यक्तिगत अथवा बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से बचें। यदि किसी को उक्त नंबर से मैसेज या कॉल प्राप्त हो, तो वह इसकी सूचना तुरंत संबंधित थाने या साइबर सेल को दें, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *