Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

CBI की टीम पहुंची जमशेदपुर, CGST के अपर आयुक्त के सरकारी आवास से मिली सोने की छड़ें

जमशेदपुर : लगभग 800 करोड़ के फर्जी निर्यात घोटाले में सीबीआई की टीमें ऐक्शन में नजर आ रही है। केंद्रीय वस्तु और सेवा कर (CGST) के अपर आयुक्त रणविजय कुमार के जमशेदपुर के नार्दर्न टाउन (स्ट्रेट माइल रोड) स्थित सरकारी आवास पर शनिवार को छापेमारी की गई।

सुबह 8 बजे सीबीआई की एसीबी टीम दबिश दी और करीब 4 घंटे तक दस्तावेज खंगालती रही।पटना में पूर्व में सीमा शुल्क के अतिरिक्त आयुक्त के रूप में तैनात रणविजय और चार सीमा शुल्क अधिकारियों समेत 29 अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में सीबीआई ने शनिवार को बिहार-झारखंड में सात स्थानों पर छापेमारी की।

पटना में दो, पूर्णिया के दो और नालंदा-मुंगेर में एक-एक स्थानों पर दबिश दी गई। इस छापेमारी के दौरान आरोपियों के ठिकानों से 100-100 ग्राम सोने की सात छड़ें, आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *