विश्व योग दिवस पर खरसावां के श्री सीमेंट कंपनी परिसर में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

योग भारत की प्राचीन सभ्यता एवं जीवन पद्धति -राजीव जैन
आचार संहिता के साथ आहार संगीता भी जरूरी -योग गुरु
खरसावां के हांसदा मौजा स्थित श्री सीमेंट कंपनी परिसर में विश्व योग दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग प्रशिक्षण का लाभ उठाया. मौके पर कंपनी के यूनिट हेड राजीव जैन सीएसआर हेड संतोष उपाध्याय डॉक्टर टी सानू एवं अन्य अधिकारियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

यूनिट हेड राजीव जी ने अपने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे ऋषि परंपरा प्राचीन सभ्यता एवं जीवन पद्धति का हिस्सा है. प्रतिदिन नियमित योग एवं आहार पर नियंत्रण से हम 100 वर्षों तक स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं. योग के ट्रेनर पिनाकी रंजन ने कहा कि, आज योग घर-घर में प्रचलित है परंतु इसके विरोधी भी अनजाने में शरीर विज्ञान के बारे में पूरा जानकारी नहीं रखते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में आधे घंटे का प्राणायाम शरीर के साथ-साथ मन को भी शांत चित्र रखता है. मौके पर भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, बहिया, उदगीर के साथ-साथ वज्रासन, मर्कटासन, चक्रासन, धनुरासन एवं सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास कराया गया।
