Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला : धान बीज की किल्लत से किसान परेशान, आजसू जिला अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जताई चिंता

आजसू पार्टी सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि धान बुआई का समय अभी खत्म होने वाला है। धान बीज हर लैंपस में नहीं बराबर है किसान परेशान हैं।

किसान चिंता में है कि धान बीज का अभाव में खेती कैसे किया जाए। किसानों की सुविधा के प्रति झारखंड सरकार उदासीन कहने को तो हर पंचायत में लैंप्स खोला गया है।लेकिन किसी प्रखण्ड के अन्तर्गत सामान्य तौर पर एक या दो लैंपस में ही किसानों को सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। वह भी थोड़ा बहुत आजसू पार्टी किसानों का हित के लिए किसानों का आवाज बनेगी।

वर्तमान झारखंड सरकार के कार्यकाल में किसानों को स समय अनुसार किसी प्रकार का सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है। अभी धान बुआई का समय आ गया है और समय ख़त्म भी होने वाला है। अभी तक गिने चुने किसान ही इसका लाभ उठा पाएं हैं। किसानों को मौसम आधारित बीज ससमय उपलब्ध हो इसको लेकर आजसू पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बहुत जल्द सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त महोदय से मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *