Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

CBSE का बड़ा फैसला, अब साल में 2 बार होंगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

CBSE 10th Board Exam: सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा को साल में दो बार आयोजित करवाने के नियमों को मंजूरी दे दी है. अब साल 2026 से एक साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं होंगी।

सीबीएसई कक्षा-10 की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार होंगी. पहले चरण की परीक्षा फरवरी और दूसरा चरण मई में होगा. पहले चरण के नतीजे अप्रैल में और दूसरे चरण के नतीजे जून में आएंगे. इंटरनल असेसमेंट केवल एक बार किया जाएगा.कक्षा-10 के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा के पहले चरण में शामिल होना अनिवार्य, दूसरा चरण वैकल्पिक होगा।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल असेसमेंट) केवल एक बार ही किया जाएगा, भले ही छात्र एक या दोनों चरणों की परीक्षाएं दें. सीबीएसई का उद्देश्य इस व्यवस्था से छात्रों को बेहतर अवसर देना है. ताकि वो अपनी तैयारी के अनुसार बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें और तनाव भी कम हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *