Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

शहीद किशन दुबे की पुण्यतिथि पर श्री परशुराम शक्ति सेना ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया देश सेवा का संकल्प

जमशेदपुर, पुलिस मेडल फोर गैलेट्री (मरणोपरांत) से सम्मानित शहर के अमर शहीद किशन दुबे के पुण्यतिथि पर उनके आवास पर श्री परशुराम शक्ति सेना केंद्र कमेटी एवं जिला कमेटी के पदाधिकारी ने अमर शहीद किशन दुबे के चित्र पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। सीमा सुरक्षा बल के जवान शहीद किशन दुबे 9 जुलाई 2015 को सीमा पर पाकिस्तानी सेना के साथ गोलीबारी में शहीद हो गए थे।

श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री परशुराम शक्ति सेना केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने कहा कि युवाओं को शहीद किशन दुबे के आदर्श पर चलना चाहिए और जाति धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम की भावना पर अमल करना होगा। इस अवसर पर शहीद किशन दुबे की माता, उनके भाई, एवं श्री परशुराम शक्ति सेना के अभिषेक पांडेय, सौरभ पाठक, राजा ओझा, वेद प्रकाश तिवारी, मनबोध मिश्रा, कार्तिक झा, ओम कार झा, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *