Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पटमदा में सांप के काटने से व्यक्ति की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में हुई देरी

पूर्वी सिंहभूम के पटमदा थाना क्षेत्र के बिड़रा गांव में सोमवार सुबह एक दिव्यांग व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान सत्याजीत कालिंदी (45) के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि समय पर इलाज न मिलने के कारण व्यक्ति की जान नहीं बचाई जा सकी।

मिली जानकारी के अनुसार सत्याजीत कालिंदी भीख मांगकर अपने परिवरा का गुजाता करता था। उसकी पत्नी दुलाली और 2 बेटियां ममता (12 वर्ष) और लेली (3 वर्ष) हैं। रविवार देर रात करीब 3 बजे घर के फर्श पर सो रहे सत्याजीत को चित्ती सांप ने डस लिया। उसने खुद ही सांप को मारकर जला दिया। मगर जब पत्नी को यह बात बताई तो उसने सांप काटने की बात मानने से इनकार कर दिया।

उसके बाद परिवार वालों ने सुबह 4 बजे एक ओझा को बुलाकर झाड़-फूंक कराया। सुबह 7.30 बजे जब सत्यजीत की हालत बिगड़ने लगी और उल्टियां शुरू हो गईं, तब अस्पताल ले जाने की सोची गई। उसे करीब 8.30 बजे माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां एंटी वेनम इंजेक्शन दिया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *