Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर : मईयां सम्मान योजना से वंचित महिलाएं पहुंचीं उपायुक्त कार्यालय

जमशेदपुर : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मईयां योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज बड़ी संख्या में महिलाएं गुरुवार को जमशेदपुर स्थित उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं।

यहां सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से मोहन महतो उन लाभुकों की सूची तैयार कर रहे थे, जिन्हें बीते 6-7 महीनों में एक बार भी योजना का लाभ नहीं मिला है।महिलाएं शहर के अलग-अलग इलाकों से आई थीं, जिनमें उलीडीह, बागबेड़ा, मानगो और बस्ती क्षेत्रों की महिलाएं अधिक थीं।

सभी महिलाओं में गहरी नाराजगी थी। उनका कहना है कि उन्होंने सितंबर और नवंबर 2024 में दो बार आवेदन फॉर्म भरे थे, फिर भी एक बार भी मंईयां योजना की राशि नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *