Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला के पारिवारिक विवाद में हुई हत्या मामले में दो गिरफ्तार ; स्कूटी, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त पत्थर बरामद

सरायकेला-खरसावां : जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत केंद्रपोसी गांव में पारिवारिक विवाद 50 वर्षीय लक्ष्मण हेंब्रम की हत्या हुई थी इस मामले में उसके सौतेले भाई मनोज इमरान एवं मदन हेंब्रम की गिरफ्तार कल जेल भेज दिया गया है। एसपी मुकेश लुनायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है।

बताया कि वादिनी रीना, सोय पति रामसिंह सोय ग्रांम पाटाहेंसल, थाना सरायकेला, जिला सरायकेला – खरसावाँ के लिखित आवेदन के आधार पर प्रथामिकी अभियुक्त 1. मनोज हेम्ब्रम 2. मदन हेम्ब्रम दोनो पिता – स्व कृष्णा हेम्ब्रम सा०- केन्दपोसी, थाना सरायकेला, जिला सरायकेला – खरसावाँ के विरुद्ध दिनांक – 16/07/25 को समय करीब 10.00 बजे दिन में अपने सौतेला भाई लक्ष्मण हेम्ब्रम को ग्राम – रंगपुर (सालडीह) नया पुलिया के पास धान के खेत में किचड में सिर (मुन्डी) को दबाकर एवं बडा पत्थर से कुचलकर हत्या करने के आरोप में दर्ज किया गया है।

कांड के अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, सरायकेला खरसावाँ के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय सरायकेला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा छापामारी के क्रम में मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त 1. मनोज हेम्ब्रम 2. मदन हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया गया है, तथा गिरफ्तार अभियुक्त मदन हेम्ब्रम के स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर उसके निशानदेही पर समानों की बरामदगी की गई, एवं गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है।अभियुक्तों का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है।

बरामद प्रदर्श

1. कांड में प्रयोग किया गया स्कूटी सं0-JH05BJ-3174 को बरामद किया गया है।2. अभियुक्त मदन हेम्ब्रम का स्कीन टच मोबाइल बरामद किया गया।3. घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहना गया खून लगा हुआ टी शर्ट विधिवत जप्त किया गया।4. घटना में प्रयोग किया गया एक बडा पत्थर को घटनास्थल से जप्त किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम / पता

1. मनोज हेम्ब्रम उर्फ चोंगो उर्फ मंगल हेम्ब्रम पिता स्व कृष्णा हेम्ब्रम सा०- केन्दपोसी, थाना सरायकेला, जिला – सरायकेला-खरसावाँ।2. मदन हेम्ब्रम उर्फ चोके पिता स्व कृष्णा हेम्ब्रम सा०- केन्दपोसी, थाना सरायकेला, जिला सरायकेला –खरसावाँ।

छापामारी दल के सदस्य

1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला

2. पुलिस निरीक्षक नितिन कुमार सिंह, सरायकेला अंचल

3.पु०अ०नि० विनय कुमार थाना प्रभारी, सरायकेला

4. पु०अ०नि० रामरेखा पासवान

5. पु०अ०नि० अमिश कुमार

6. पु०अ०नि० गार्टी सुन्डी

7. ह० राजेश उराँव

8. आरक्षी -264 अरुण कुमार महतो

9. चालक आरक्षी – 1129 शेमेन्द्र कुमार, एवं तकनीकी शाखा सरायकेला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *