जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अर्जुना कप फुटबॉल लीग के पहले मैच में तूड़ियान एफ सी जीता, दूसरा मैच ड्रा, आज भी दो मैच
सरायकेला – खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप के कल खेले गए पहले मैच में तूड़ियान एफ सी ने डी एस ब्रदर्स सरमाली को 2-0 से पराजित कर प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

अर्जुना स्टेडियम में कल खेले गए दूसरे मैच में दीनबंधु स्पॉटिंग चक्रधरपुर ने जिया स्पॉटिंग सीनी का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। वर्षा से प्रभावित पहले मैच के पहले हाफ के 25 वें मिनट में तुड़ियान एफ सी की ओर से दिनेश गोप ने डी एरिया में मिले एक पास को खूबसूरती से गोल में बदलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मैच के 46 वें मिनट में विजय गोप ने गोल दागा और स्कोर को 2 -0 तक पहुंचा दिया।

दूसरे मैच में दीनबंधु स्पॉटिंग ने सीनी पर पहले हाफ में 2- 0 बढ़त बना ली थी। मैच के 22 वें मिनट में शत्रुघ्न गागराई एवं 24 वें मिनट में मनीष महतो के द्वारा लगाए गए दो गोलों के बदौलत पहले हाफ में ही चक्रधरपुर ने 2-0 की बढ़त बना ली थी। परंतु दूसरे हॉफ में जिया स्पोर्टिंग ने शानदार वापसी की। मैच के 34 में मिनट में राज गोप एवं 44 वें मिनट में चमन द्वारा लगाए गए गोल के बदौलत टीम ने जोरदार वापसी की और स्कोर को 2-2 से बराबर पर लाकर खड़ा कर दिया।

पहले मैच का संचालन रघुनाथ महतो, विशाल कुमार, अनुराग सोय एवं तपन नायक ने किया जबकि दूसरे मैच के रैफरी समीर कुमार महतो, संतोष महतो, दिकू हेंब्रम एवम रतन मुर्मू रहे।अर्जुना स्टेडियम खरसावां में खेले जाने वाले 20 जुलाई के मैच : पहला मैच एम एल सी भेलाईडीह सिनी बनाम जे एम बी कोचा एफ सी , समय 2:00 बजे दूसरा मैच माहिर एफ सी नयाडीह बनाम बुरूडीह किलर मेन , समय 4: 00 बजे
