अर्जुना कप जिला फुटबॉल लीग: रीडिंग एफ सी की टीम ने दर्ज की पहली जीत, एफ सी खरसावां बनाम चांडिल का मैच ड्रॉ

सरायकेला – खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप के आज खेले गए पहले मैच में रीडिंग एफ सी की टीम ने अर्बन सिटी सीतारामपुर को 2-1से पराजित कर अपनी पहली जीत दर्ज की। आज खेले गए के एफ सी खरसावां बनाम चांडिल का मैच ड्रॉ रहा ।

पहले मैच के 15 मिनट में रीडिंग के हिंगुलाल हेंब्रम ने दी एरिया में मिले एक बॉल को खूबसूरती से गोल नेट में डालकर पहला गोल किया जबकि 38 में मिनट में शेर सिंह मुंडा ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल दाग कर टीम की बढ़त 2-0 तक पहुंचा दी। मैच के दूसरे हॉफ में सीतारामपुर की टीम ने कई मूव बनाए ओर उसका लाभ उठाते हुए सीतारामपुर के लिए एकमात्र गोल मैच के दूसरे हॉफ के 53 वें मिनट में सनातन हासदा ने दाग कर अपनी टीम को राहत दी।

आज खेले गए दूसरा मैच बराबर रहा चांडिल एवं खरसावां की टीम अपना-अपना दूसरा राउंड खेल रही थी दोनों के लिए ही जीत जरूरी थी लेकिन मैच समय समाप्त होने तक बराबर पर रहा। इस दौरान दोनों टीमों ने कई अच्छे मूव बनाए लेकिन गोल करने में नाकाम रहे।

आज के मैच में रेफरी की भूमिका सुखदेव गौड़, संतोष महतो, शंकर सरदार एवं कृष्ण पाड़ेया, बिरेन पॉल, समीर महतो, रतन मुर्मू और विशाल गोप ने निभाई।अर्जुना स्टेडियम खरसावां में खेले जाने वाले 22 जुलाई के मैच: पहला मैच रेजिडेंशियल फुटबॉल ट्रेंनिंग सेंटर खरसावां बनाम एन बी एस सी सरेंगदा समय 2:00 बजे, दूसरा मैचदेवेंद्र मांझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन चक्रधरपुर बनाम सुभाष एफ सी चक्रधरपुर समय 4: 00 बजे।
