Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर : रात के अंधेरे में करने निकले थे कांड, पुलिस ने तीन उच्चकों को दबोचा

सरायकेला : आधी रात को घर में घुसकर लूटपाट करने की कोशिश करने के इल्जाम में तीन उच्चकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन उच्चकों में विरेन्द्र सिंह कुंतीया (30), पिंटु कुमार रक्षित (31) और आकाश हेम्ब्रम (26) शामिल हैं। इन लोगों के पास से एक देसी पिस्तौल, 9 एमएम की जिंदा गोली, एक बाइक, चार मोबाइल फोन, एक एयरपोड और एक चिलम जब्त किया गया है। इस बात का खुलासा सरायकेला के पुलिस कप्तान मुकेश लुनायत ने मीडिया के सामने किया।

SP मुकेश लुनायत ने मीडिया को बताया कि बीती रात करीब 12:20 बजे इंफॉर्मेशन मिली कि राजनगर थाना क्षेत्र के ईचा गांव में कुछ गुंडे हथियार के साथ घूम रहे हैं। लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। मिली सूचना पर सरायकेला SDPO की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम बताये गये ठिकाने पर पहुंची और तीनों बदमाशों को धर दबोचा। इन लोगों के पास से हाथियार, गोलियां, बाइक और मोबाइल जब्त कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में इन लोगों ने बताया कि पहले भी कई लूटपाट और रंगदारी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। आज भी लूटपाट के मकसद से निकले थे, पर धरा गये।

धराये तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस फाइल में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिंटू कुमार रक्षित पर राजनगर, सरायकेला और चाईबासा थाना में कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, मारपीट और अवैध खनन जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। विरेंद्र सिंह कुंतीया पर सोनुवा थाना में हत्या का मामला (धारा 302) दर्ज है। आकाश हेम्ब्रम पर सरायकेला थाना में अपहरण और पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज है। इन लोगों को दबोचने में राजनगर थानेदार चंचल कुमार, एसआई सुभाष चंद्र शर्मा, आकाश दीप और नंदजी राम गौंड की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *