Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आ गया CBSE का नया फरमान, हर बच्चे के लिए 1 वर्ग मीटर की जगह करनी होगी सुनिश्चित

अगर आपके नन्हे चिराग CBSE स्कूलों में तालीम ले रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत मायने रखती है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अब साफ शब्दों में स्कूलों को निर्देश दिया है कि किसी भी कक्षा में भीड़ नहीं होनी चाहिये।

एक सेक्शन में अधिकतम 40 विद्यार्थी ही हों। हां, कुछ ख़ास हालात में यह संख्या 45 तक जा सकती है, लेकिन उसके लिए ठोस वजह जरूरी है। मसलन, अगर कोई बच्चा गंभीर बीमारी की वजह से क्लास दोहरा रहा हो, या माता-पिता का ट्रांसफर हुआ हो, या हॉस्टल से लौटकर डे-स्कॉलर बन गया हो, तो ऐसे मामलों में अतिरिक्त प्रवेश की अनुमति दी गई है।

बोर्ड की मंशा साफ है, बच्चों को भीड़ भरे माहौल से निकालकर ऐसा क्लासरूम दिया जाये, जहां वे खुलकर सांस ले सकें, सोच सकें और आगे बढ़ सकें। इसी के तहत CBSE ने यह भी तय किया है कि अगर किसी कक्षा में 45 से ज्यादा बच्चों को बैठाना है, तो कमरे का आकार कम-से-कम 500 वर्ग फुट का होना चाहिये और हर बच्चे के लिए 1 वर्ग मीटर की जगह सुनिश्चित करनी होगी। यह आदेश केवल संख्या पर नियंत्रण नहीं है, यह शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के भविष्य की सुरक्षा का प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *