Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर : JLKM नेता के रिश्तेदार के घर चोरी, दो गाड़ियां एक साथ ले भागे चोर

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी कोचाकुली में बीती रात चोरों ने एक ही घर से दो गा़ड़ियां चोरी कर इलाके में दहशत फैला दी। चोर सहदेव करुआ के घर से बुलेट मोटरसाइकिल (JH05DL-3929) और स्कूटी (JH05DX-6015) चुरा ले गए। घटना से बस्तीवासियों में जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है। सहदेव करुआ JLKM नेता गणपति करुआ के रिश्तेदार बताए जाते हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही गणपति करुआ और JLKM के जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह गुरुवार को मौके पर पहुंचे। गणपति करुआ ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय हो गई है। उन्होंने कहा कि इलाके में ब्राउन शुगर का कारोबार खुलेआम चल रहा है, लेकिन पुलिस पेट्रोलिंग तक नहीं कर रही।

अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है, जिस कारण रोज नए अपराध हो रहे हैं। गणपति करुआ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द वाहन चोरी का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो थाना घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *